हरदोई। घरेलू विवाद से नाराज युवक ने गांव के बाहर एक नीम के पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
कोतवाली शहर के बरबटापुर सिकंदरपुर निवासी सोनपाल (25) रविवार को घर में विवाद होने से नाराज हो गया। इसके बाद वह चुपचाप घर से निकल कर गांव के बाहर पहुंचा और नीम के पेड़ से फंदा लगा लिया।
इसका पता तब हुआ जब गांव के कुछ लोग खेतों की ओर गए। इसकी जानकारी होते ही उसके घर में चीख-पुकार मच गई। कोतवाल संजय पांडे के मुताबिक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।