फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आधुनिक तकनीकी से पढ़ेंगे नौनिहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विकास खंड अहिरोरी के प्राथमिक विद्यालय खेतुई के बच्चे अब आधुनिक तकनीकी से शिक्षा ग्रहण करेंगे। विद्यालय में तीन स्मार्ट क्लास बुुधवार को शुरू हो गए। इससे विद्यालय के 285 बच्चों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को आधुनिक तकनीकी के साथ शिक्षा प्रदान करने के लिए स्मार्ट क्लास शुरू किए जा रहे हैं। इस क्रम में बुधवार को प्राथमिक विद्यालय खेतुई में बीएसए विनीता ने स्मार्ट कक्षाओं का शुभारंभ किया।
कक्षाओं में विद्यार्थियों के लिए प्रोजेक्टर के साथ स्मार्ट टीवी लगाएं गए हैं। इनके माध्यम से कक्षा एक से तीन के बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे। स्मार्ट कक्षाएं शुरू होने से बच्चे उत्साहित दिखे। यहां प्रधानाध्यापक अनिल कुमार मिश्र, संकुल प्रभारी आशीष कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें