फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाल विज्ञान कांग्रेस में नन्हे वैज्ञानिक दिखाएंगे प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बाल वैज्ञानिकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। अक्तूबर और नवंबर में होने वाली इस कांग्रेस से बाल वैज्ञानिक जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभा के बल पर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया जाता है। बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन विद्यालय स्तर से शुरू होकर जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक होता है। इसमें बच्चे प्रत्येक वर्ष के लिए दिए गए मुख्य विषय से संबंधित स्थानीय समस्या पर शोध प्रक्रिया से प्रोजेक्ट तैयार कर बाल वैज्ञानिक भाग ले सकते हैं।
इस बार राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए परितंत्र को समझना है। बाल विज्ञान कांग्रेस में कक्षा 6 से 12 तक के माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि विद्यालय स्तर पर सितंबर में इसका आयोजन किया जाएगा। इसके बाद जिला स्तर पर 30 अक्तूबर और नवंबर के तीसरे सप्ताह में राज्य स्तर पर आयोजन किया जाएगा। 27 से 31 दिसंबर के बीच राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी विद्यालय स्तर पर बेहतर प्रस्तुति देंगे। उनको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक की ओर से सभी जिला विद्यालय निरीक्षक को बाल कांग्रेस का आयोजन करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें