फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मामूली विवाद में युवक का गला काटा, मुठभेड़ में आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में मामूली विवाद में शातिर अपराधी ने ई-रिक्शा चालक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, सीओ बिलग्राम के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस की गोली पैर में लगने से मुख्य आरोपी घायल हो गया।
विज्ञापन


बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला काजीपुरा निवासी राहुल (32) ई-रिक्शा चलाता है। राहुल के मुताबिक बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे वह ई-रिक्शे से सवारी लेकर पीपल चौराहे से मैदानपुरा जा रहा था। ऊपरकोट किले के आगे ई-रिक्शा पहुंचने पर अन्ना उर्फ फैजान और साथी सुफील ने ई-रिक्शा रुकवा लिया। ई-रिक्शे में बैठने की जिद करते हुए चालक के बगल ही बैठ गए। इस पर राहुल ने आपत्ति जताई तो अन्ना उर्फ फैजान ने धारदार हथियार से उसके गले में वार कर दिया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। राहुल की पत्नी मीनू की तहरीर पर पुलिस ने अन्ना उर्फ फैजान, सुफील और दो अज्ञात साथियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ बिलग्राम सुनील शर्मा के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बिलग्राम के पावर हाउस के पास एक बाग में छिपे अन्ना उर्फ फैजान को घेर लिया। फैजान ने पुलिस पर फायरिंग की तो पुलिस ने भी बचाव में फायरिंग कर दी। पैर में गोली लगने से फैजान घायल हो गया। उसे सीएचसी बिलग्राम से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

अन्ना उर्फ फैजान के खिलाफ पॉक्सो समेत बिलग्राम कोतवाली में चार मामले दर्ज हैं, जबकि सांडी थाने में भी एक मामला दर्ज है।

एसपी केसी गोस्वामी ने ई-रिक्शा चालक पर धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी के साथ सख्ती से निपटकर फिर से स्पष्ट संदेश दे दिया है। एसपी का कहना है कि कायदे में रहने वाले ही फायदे में रहेंगे। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। इससे पहले पाली के युवराज हत्याकांड से लेकर पाली के ही कपड़ा व्यापारी अपहरण कांड में शामिल लाेगों को लगंड़ा कर पुलिस बता चुकी है कि शांति व्यवस्था को चुनौती देना मंहगा पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें