फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दवा खाने के बाद युवक की बिगड़ी हालत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पेट दर्द की दवा खाने के कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप गलत इलाज का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के समजलपुर निवासी प्रकाश ने बताया कि पुत्र रिंकू (18) के पेट में दर्द होने पर रविवार को गांव के ही झोलाछाप के पास गए थे। दवा के साथ उसने इंजेक्शन भी लगाया। युवक को रात भर राहत मिली सुबह फिर से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इलाज का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर और अविवाहित था। वह खेती-किसानी में पिता का हाथ बंटाता था। सांडी थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें