फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दिवाली मनाने घर आए युवक की डूबकर मौत

विज्ञापन
फोटो-01- सूरज। फाइल फोटो
विज्ञापन
पिहानी। दिवाली पर घर आए युवक की खेत के किनारे खाई में भरे पानी में डूबकर मौत हो गई। सोमवार सुबह शव मिलते ही परिजन बदहवास हो गए।
विज्ञापन

नटपुरवा निवासी सूरज उर्फ सोनिया (35) कानपुर में पान मसाला बनाने वाली एक फैक्टरी में काम करते थे। मां उर्मिला ने बताया कि रविवार शाम सूरज दिवाली मनाने के लिए घर आए थे। शाम सात बजे शौच के लिए खेतों की तरफ गए सूरज रात तक वापस नहीं आए। परिजन ने उनकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह गांव में ही रहने वाले विनोद के खेत के किनारे खाई में भरे पानी में सूरज का शव मिला। शव के पास शराब का एक खाली पाउच पड़ा था जबकि शव की जेब से भी शराब का एक पाउच मिला है। पत्नी पूनम का कहना है कि सूरज शराब के आदी थे। नशे में ही घटना हुई है। एक पुत्र है। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।

फोटो-01- सूरज। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें