फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के बाहर फांसी पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। थाना क्षेत्र के गांव सैदापुर निवासी युवक का शव शुक्रवार को पेड़ में गमछे से फांसी पर लटकता मिला।
विज्ञापन

सैदापुर के मजरा बहादुरनगर निवासी नन्हें (28) का शव देखकर ग्रामीणों ने उसके बड़े भाई सतेंद्र को जानकारी दी। सतेंद्र ने बताया कि नन्हें नशा करने का लती था। वह गत बुधवार को घर से अपनी भाभी के साथ भतीजी के लिए रिश्ता देखने गया था। भाभी को उसके मायके सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम फलेला में छोड़कर गुरुवार को वहां से गांव वापस जाने के लिए निकला था। सतेंद्र ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। मृतक के परिवार में पत्नी पूजा और एक साल की बच्ची है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें