मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भूड़ मड़ैया निवासी अनिल (23) पुत्र बृज किशोर किसान था। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को अनिल का विवाद पत्नी पूजा से हो गया था। पूजा ने इसकी जानकारी पिता बाबूलाल निवासी मल्लहनापुरवा थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव को दी थी। सोमवार को बाबूलाल पुत्री की ससुराल पहुंचे। आरोप है कि गांव में ही रहने वाले अनिल के साढ़ू़ू हरिशंकर, ससुर बाबूलाल व पत्नी पूजा ने अनिल की पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध होकर रात में अनिल ने घर के अंदर मफलर से फांसी लगा ली। परिजनों को घटना का पता मंगलवार सुबह लगा। अनिल की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी और उसका एक सात माह का पुत्र है।