माधौगंज। थाना क्षेत्र में बरहस माइनर की पटरी पर शनिवार शाम युवक का शव पड़ा मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहस और फिरोजपुर माइनर के बीच दाहिनी पटरी पर युवक का शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस को शव का आधा हिस्सा माइनर और आधा पटरी पर पड़ा मिला। शव का चेहरा और बायां पैर पूरी तरह से गल चुका है। जैकेट और जींस मिली है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। संवाद