फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जाहिर खां की जमीन से योगी ने दिखाया भविष्य का भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के उधरनपुर में जाहिर खां की जमीन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भविष्य के भारत को दिखा दिया। संबोधन के दौरान उनके चेहरे की भाव भंगिमा बिना भेदभाव के विकास के संकल्प की ओर इशारा कर रही थी। उन्होंने कह भी दिया कि प्रयास को परिणाम में बदलना जानते हैं। उनके यह शब्द मंच पर मौजूद जिले के दो मंत्रियों, पांच विधायकों, तीन सांसदों और एक एमएलसी के लिए किसी नसीहत से कम नही हैं।
विज्ञापन

शाहाबाद में जिस जगह पर नारी शक्ति वंदन के तहत महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ उसके मालिक शाहाबाद कस्बा निवासी जाहिर खां हैं। जाहिर ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खुद ही आयोजन स्थल के लिए हामी भर दी थी। जहीर की जमीन पर हुए सम्मेलन में योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्याें का जो खाका खींचा उससे भविष्य का भारत भी नजर आया और उत्तर प्रदेश भी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि विकास कार्याें के लिए प्रयास करते हैं और सरकार उन प्रयासों को परिणाम में बदल देती है। उन्होंने यह भी कहा कि समर्थ और स्वावलंबी भारत नजर आने लगा है। महिलाओं को बिना भेदभाव के हर योजना का लाभ दिया गया है। योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण के दौरान यह भरोसा भी दिलाया कि विकास कार्याें में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कहीं न कहीं जनप्रतिनिधियों को यह संदेश भी दे दिया कि विकास कार्याें के लिए आने वाले प्रस्तावों को जल्द से जल्द मंजूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें