फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल की नई सुबह कपकपाने को मजबूर करेंगीं बर्फीली हवाएं

विज्ञापन
-स्टेशन रोड पर रिक्शे पर बच्चों के साथ जाती महिला। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। साल 2021 के अंतिम दिन शुक्रवार को लोग ठिठुरते रहे। सुबह कोहरे में लिपटी रही। गलन और शीत लहर ने लोगों को खूब सताया।
विज्ञापन

दोपहर तक कोहरे के कारण वाहन रेंगते रहे। हल्की धूप निकली पर राहत नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा का कहना है कि मौसम में नमी आ चुकी है। पहाड़ों की ओर से आने वाली बर्फीली हवाओं ने सर्दी में और अधिक इजाफा कर दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने संभावना जताई कि शनिवार को भी कोहरे व गलन का प्रभाव रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें