फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आवास की जियो टैग में गलत फोटो अपलोड, सचिव को नोटिस

Fri, 19 Jan 2024 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पंचायत सचिव ने लाभार्थियों के आवास की जियो टैग में गलत फोटो फीड कर दीं। पंचायत सचिव की लापरवाही से लाभार्थियों को समय से किस्त नहीं मिल पा रहीं हैं, वही ब्लॉक की प्रगति भी प्रभावित हो रही है। योजना में लापरवाही पर मल्लावां बीडीओ ने पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा में मल्लावां बीडीओ ने पाया कि चार लाभार्थियों को तीसरी किस्त नहीं मिल पाई है। दारुकुइयां में तीन और कंथरी में एक लाभार्थी का आवास पूरा न होने से ब्लॉक की प्रगति भी प्रभावित हो रही है। बीडीओ रामकिशोर ने ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार राजपूत को कारण बताओ नोटिस जारी की लेकिन, पंचायत सचिव ने कोई जवाब नहीं दिया।
बीडीओ ने बताया कि आवास साफ्टवेयर पर देखने से पता चला कि लाभार्थियों की ओर से बनवाए जा रहे आवासों की जियो टैग में फोटो भी पंचायत सचिव की ओर से मनमाने ढंग से फीड किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बताया कि फोटो गलत फीड किए जाने से लाभार्थियों को तीसरी किस्त जारी नहीं हो पाईं। पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को लिखा गया है। नोडल अधिकारी जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक को लाभार्थियों को तीसरी किस्त जारी करने की संस्तुति की गई है।

-फोटो 54 : समाजसेवी दिनेश कौशिक को ध्वजा यात्रा का निमंत्रण देते समिति सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें