फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन की बारिश में गिरा मजदूर का कच्चा मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। तीन दिन से लगातार हुई बारिश के कारण ग्राम भैंसासुर के रामप्रसाद का कच्चा मकान शनिवार की सुबह गिर गया।
विज्ञापन

रामप्रसाद अनुसूचित जाति हैं। मजदूरी करते हैं। तीन दिन की बरसात में कोठरी की छत व दीवार भी गिर गई। एक कोठरी में जगह-जगह दरार दे गई।
राम प्रसाद व उनकी पत्नी व 80 वर्षीय पिता पहाड़ी और तीन लड़के बृजपाल व उनकी पत्नी और बृजपाल की चार लड़कियां व एक लड़का, राजपाल व उनकी पत्नी और राजपाल की दो संतानें, भीम प्रकाश व उनकी पत्नी और दो संतानों समेत 18 लोगों का परिवार अब भी जान जोखिम में डालकर उसी ढह रहे मकान के नीचे गुजारा कर रहा है।
विज्ञापन

कच्चे मकान में एक कोठरी की छत व काफी दरार दे गई है। कभी भी गिर सकती है।
रामप्रसाद ने बताया कि सरकारी आवास योजना का लाभ पाने के लिए ब्लाक में कई बार लिखित आवेदन किया पर लाभ नहीं मिला है।
खण्ड विकास अधिकारी ब्रजेश कुमार मिश्र ने बताया भरावन में जियो टैगिंग न होने के कारण आवास का लक्ष्य शून्य हैं। उप जिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच कर मजदूर की मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें