पीट कर महिला के तोड़े दांत
- बचाने आए युवक को भी पीटा
- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। कुछ हमलावरों ने एक महिला को दांत पीट कर तोड़ दिया। इतना ही नहीं हमलावरों ने महिला को बचाने आए युवक को भी पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
मामला सवायजपुर कोतवाली के निजामपुर सैदा गांव का है। शनिवार की शाम को गांव के राघवेंद्र कुमार, उसके पिता रामवीर, गुड्डू व गोलू गांव के वैभव सिंह की मामी को पीट रहे थे। वैभव अपनी मामी को बचाने आया, तो हमलावरों ने उसकी भी पिटाई कर दी। वैभव का कहना है कि हमलावरों ने पिटाई करते हुए उसकी मामी का दांत तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।