फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कमरे में लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माधौगंज। विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। विवाहिता की मां ने पति पर हत्या कर शव को कुंडे से लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर एएसपी, सीओ और फोरेंसिक टीम ने मौके पर निरीक्षण किया।
थाना क्षेत्र के ग्राम मानीमऊ तपनौर निवासी रामप्रकाश की पत्नी सोनी (21) का शव कमरे में लगे छत के कुंडे से लटका हुआ मिला। सोनी की जेठानी बेबी जगाने पहुंची तो उसने शव लटका हुआ पाया। उसके शोर मचाने पर परिवार के लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनी की मां कन्नौज जनपद के थाना तिर्वा के ग्राम धर्मगन्दपुर मंजू देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि उसने 14 अप्रैल 2022 को राम प्रकाश के साथ शादी की थी। रामप्रकाश सोनी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। उसने बेटी की हत्या कर शव को लटका दिया। फोरेंसिक टीम ने घटना की जांच की। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने कहा की तहरीर मिल गई है। घटना पर पहुंचकर एएसपी नृपेंद्र सिंह व सीओ सतेंद्र सिंह ने जांच की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें