फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: साड़ी के फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। थाना क्षेत्र के उबरी खेड़ा मजरा भैलापुर स्थित ससुराल में पंखे के हुक से विवाहिता का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी ओमहरी ने अपनी पुत्री शशी (22) की शादी 21 जून सन 2022 को थाना क्षेत्र के उमरीखेड़ा मजरा भैलामऊ निवासी प्रद्युम्न उर्फ रामदास के साथ की थी। उनका कहना है कि शशी पांच बहनों में सबसे बड़ी थी। हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन उसके बाद भी ससुराली जन दहेज की मांग कर रहे थे।
मांग पूरी न होने पर उनकी पुत्री को मारकर लटका दिया गया है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष बृजेश शुक्ला ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। इसमें पति सास ससुर समेत छह लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें