फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पेड़ से फंदे पर लटकता मिला महिला का शव

Tue, 17 Oct 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर खुर्द गांव में विवाहिता का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन

फिरोजपुर खुर्द निवासी संजय यादव की पत्नी सुधा यादव (27) रविवार रात शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात लगभग 12 बजे उसका शव गांव के ही एक खेत में पेड़ से फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन

शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार में पति के अलावा तीन बच्चे हैं। प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्रा ने बताया कि सुधा पिछले छह माह से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। नौ वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। घटना को लेकर परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें