फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हज पर गई महिला की बीमारी से मौत

Sun, 04 Jun 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। पति के साथ हज यात्रा करने गई महिला की सऊदी अरब के मदीना शहर में बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला छत्ताटोला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक जाकिर हुसैन (64) पत्नी रुखसाना (58) के साथ 26 मई को मुकद्दस हज यात्रा के लिए सऊदी अरब के मदीना शहर गई थी। सऊदी में ही सोमवार को उनकी हालत बिगड़ गई, जिससे उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की देर रात आठ बजे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। निधन की खबर जैसे ही परिजनों को मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं नगर के लोगों मे शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर चेयरमैन तबस्सुम समेत अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार सऊदी में किया जाएगा। मृतक के तीन बेटे व दो बेटियां है। सभी बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें