फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कस्बा के स्टेशन-जमुरा मार्ग पर गन्ना लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि, भाई-बहन घायल हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र कठमा निवासी रविंदर की 35 वर्षीय पत्नी रामवती बीमार थीं। देवर मनीष ने बताया कि वह 21 वर्षीय बहन सीमा के साथ भाभी रामवती को उपचार के लिए बाइक से सिकंदरपुर कल्लू लेकर जा रहा था। आंझी शाहाबाद स्टेशन-जमुरा मार्ग पर शुक्रवार की शाम नरभा पुलिया के पास पीछे से आ रहे गन्ना लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने रामवती को मृत घोषित कर दिया गया। सीमा के गंभीर रूप से घायल होने पर उपचार शुरू किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें