फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से महिला की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीएम ने दो को मारी टक्कर, महिला की मौत - हरदोई-लखनऊ मार्ग पर हुई घटना संवाद न्यूज़ एजेंसी कछौना। लखनऊ-हरदोई राजमार्ग पर कछौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात डीसीएम ने पैदल जा रही महिला सहित दो लोगों को टक्कर मार दी। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में भर्ती कराया गया है। कछौना कस्बा निवासी कमरजहां (38) पत्नी हसन शनिवार रात लगभग 8:30 बजे कस्बे में ही स्थित अपने पति की वेल्डिंग की दुकान से पैदल घर जा रही थी। इसी दौरान हरदोई-लखनऊ मार्ग पर सिंह नर्सिंग होम के निकट तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी ।उसके आगे जा रहे ग्राम मतुआ निवासी अनीस उर्फ लालू को भी डीसीएम ने टक्कर मार दी । घटना में कमरजहां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनीस गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनीस को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है ।शव को कब्जे में लेकर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें