फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे पर झूली महिला, दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज

Mon, 14 Aug 2023 12:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला कटरा में शनिवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में चार लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। उधर रिपोर्ट दर्ज होते ही ससुराल वाले फरार हो गए हैं।
विज्ञापन




कटरा मोहल्ला निवासी शिवम उर्फ धर्मेंद्र पुत्र राम सिंह की शादी करीब छह साल पहले सोरों क्षेत्र के गांव घटिया निवासी इतवारी लाल की पुत्री प्रीति से हुई थी। शनिवार की देर रात प्रीति प्रीति का शव घर के अंदर कमरे में साड़ी से बने फंदे पर लटका मिला।



खबर पाकर मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मामले में इतवारी लाल की तहरीर पर पुलिस ने पति शिवम, सास शांति देवी, जेठ देवेंद्र और जेठानी शशि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सभी आरोपित ससुरालीजन फरार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें