हरदोई जिले के हरपालपुर में अरवल थाना क्षेत्र के मगरौरा गांव में सोमवार की रात घर के अंदर महिला ने फंदा लगा लिया। जानकारी होते ही परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगरौरा गांव निवासी विक्रम की पत्नी लाली (27) ने सोमवार की रात कमरे के अंदर रस्सी से फंदा लगा लिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक लाली की ढाई वर्ष पूर्व शादी हुई थी। अरवल थाना क्षेत्र के कबीरा खेड़ा गांव में उसका मायका है। अरवल थानाध्यक्ष छोटे लाल ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है।