फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भाई की शादी में मायके जा रही महिला की हादसे में मौत

Mon, 11 Mar 2024 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। भाई की शादी में शामिल होने के लिए पति और बच्चों के साथ मायके जा रही महिला को पिहानी कोतवाली क्षेत्र में ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि पति, भाई और दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के कोरिगवां निवासी रामू खेती करता है। उसकी पत्नी धनदेवी (26) का मायका सीतापुर जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र के रुस्तमनगर गांव में है। धनदेवी के छोटे भाई निशू की शादी सोमवार को है। धनदेवी का बड़ा भाई रामभजन रविवार सुबह उसे ले जाने के लिए बाइक से कोरिगवां आया था।
राम भजन, रामू, धनदेवी और उसके दो बच्चे एक ही बाइक पर सवार होकर पिसावां जा रहे थे। पिहानी बूढ़ा गांव मार्ग पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। घटना में धनदेवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार अन्य लोग भी चोटिल हो गए। शादी वाले घर में मातम छा गया। पिहानी कोतवाल डीडी सिद्धार्थ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें