फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के डगरहा गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के मोहनी गांव निवासी चंदिका ने पुत्री लक्ष्मी की तीन वर्ष पहले कोतवाली देहात के डगरहा गांव निवासी विवेक के साथ शादी की थी। चंदिका का आरोप है शादी के करीब तीन महीने बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए लक्ष्मी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। इसके चलते उसे मार कर फंदे पर लटका दिया। विवेक ने बताया कि लक्ष्मी ने कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टा के फंदे से लटक कर जान दे दी।
कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि पिता चंद्रिका की तहरीर पर पति, सास,ससुर व देवर के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें