फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रोहतक में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के गांव कछेलिया मजरा अरबापुर की एक महिला की हरियाणा के रोहतक में बीमारी के चलते मौत हो गई। ससुरालीजन शव लेकर घर आए। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सीतापुर जनपद के थाना लहरपुर के कुरबाजपुर निवासी केशन की पत्नी आशा देवी ने पुत्री रीता (24) की शादी चार वर्ष पहले टड़ियावां थाना के कछेलिया गांव निवासी विजय के साथ की थी। शादी के तीन साल बाद विजय पत्नी रीता को लेकर हरियाणा के रोहतक में नौकरी करने चला गया था। कुछ दिनों से रीता की तबीयत खराब थी। विजय ने बताया कि बीमारी के दौरान रीता की रोहतक में 27 जून को मौत हो गई थी। इसके बाद शव लेकर 28 जून की देर रात में कछेलिया गांव पहुंचा था।
आशा देवी गुरुवार को कछेलिया गांव पहुंचीं और दहेज हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। रीता के एक पुत्री है। कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें