हरदोई। आटा चक्की-इंजन के पटा में साड़ी फंसने से महिला की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब महिला घर के बाहर लगी आटा चक्की के पास से गुजर रही थी। महिला के फंसते ही इंजन बंद किया गया लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी और महिला की सांसे थम गई थी।
थाना सुरसा क्षेत्र के नयापुरवा सेमरा चौराहा गांव निवासी विष्णु नरायण का घर के बाहर आटा चक्की का कारखाना है। जहां पर रोज की तरह रविवार की शाम को कारखाना पर गेहूं की पिसाई की जा रही थी।
इसी बीच विष्णु नरायण की पत्नी नन्ही (48) वहां से किसी काम के लिए निकली। उनकी साड़ी इंजन और चक्की के मध्य पटा में फंस गई और वह वहीं पर गिर गईं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।