फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक से गिरकर महिला की मौत

Sun, 18 Jun 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन

पुत्र के साथ बाइक पसे नैमिषारण्य से वापस आ रही थी बघौली थाना के मतुआ गांव के पास बाइक अचानक गिरी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौली। बघौली थाना क्षेत्र के मतुआ गांव के पास महिला को अचानक चक्कर आने से महिला बाइक से गिर गई। परिजन कछौना सीएससी ले गए। जहां पर हालत नाजुक देख कर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। बेटे के साथ बाइक वापस नैमिष से घर लौट रही थी। बघौली थाना के गनेश पुरवा निवासी अनंतराम की पत्नी मोहिनी (40) रविवार को अपने पुत्र अखिलेश के साथ बाइक पर सवार होकर नैमिष दर्शन करने करने के लिए गई थी ।वहां से शाम को वापस घर जा रही थी। रास्ते में बघौली थाना क्षेत्र के मतुआ गांव के पास बाइक पर अचानक मोहिनी को चक्कर आ गया। अखिलेश ने जब तक बाइक को रोका तब तक मोहिनी बाइक से नीचे गिर गई ।बेहोशी हालत में उन्हें स्थानीय कछौना सीएचसी पर भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। परिजन मोहिनी को लेकर जिला अस्पताल आए ।यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ज्ञानेश दुबे ने बताया कि महिला को बाइक पर अचानक चक्कर आने से हालत बिगड़ी थी। जिसके बाद मौत हुई है ।परिजनों की ओर से कोई शिकायत पत्र नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें