फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अतरौली सीएचसी में प्रसव के बाद महिला की मौत

Wed, 11 Oct 2023 12:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
जुगलेश देवी का फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कस्बे के अवंतीबाई चौराहा स्थित सरकारी अस्पताल में अनदेखी के चलते प्रसूता व मरीजों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार की रात एक और प्रसूता की इस सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। एक सप्ताह के अंदर प्रसूता और नवजात की यह चौथी मौत है।
विज्ञापन




तहसील क्षेत्र के गांव सूरतगढ़ निवासी पूर्व बीडीसी दिनेश कुमार की पत्नी जुगलेश देवी (27) गर्भवती थीं। पहली बार प्रसव के लिए परिजनों ने रविवार को अतरौली सीएचसी में भर्ती कराया। रविवार को ही उन्होंने बेटे को जन्म दिया।



रविवार की शाम करीब पांच बजे प्रसूता को रक्तस्राव होने लगा। इस पर परिजनों ने चिकित्सकों को दिखाना चाहा तो पता चला उस समय सीएचसी व 100 शैया अस्पताल से चिकित्सक जा चुके थे। स्टाफ ने जुगलेश देवी को जिला महिला अस्पताल अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन तब तक अत्यधिक रक्तस्राव हो चुका था। सोमवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन




परिजनों ने सीएचसी स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर पूर्व जिपं सदस्य केपी सिंह मिस्त्री गांव पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पताल में लगातार प्रसूताओं की मौत हो रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व्यवस्था में सुधार नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें