फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला, की दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। कोतवाली क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर युवक ने पत्नी को घर से निकाल दिया। दो माह बाद ही दूसरी शादी कर ली। पत्नी की तहरीर पर पति सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बबुरहा मजरा कलौली निवासी चांदनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में कासिमपुर थाना क्षेत्र के जरियारी मजराहिया निवासी प्रभाष के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति प्रभाष, ससुर जयराम और सास जगदेई दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रही थीं। यह मांग पूरी नहीं हुई, तो लगभग ढाई माह पहले उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। बीती नौ जुलाई को प्रभाष ने बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से दूसरी शादी कर ली। कछौना कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार प्रभाष, उसके पिता जयराम और मां जगदेई पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें