फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पत्नी ने की मायके जाने की जिद तो पति ने काटी नाक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रक्षा बंधन पर मायके जाने की जिद पर अड़ी विवाहिता का पति से विवाद हो गया। नाराज पति ने पत्नी की नाक काट दी। कटी हुई नाक बर्फ पर रखकर परिजन उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे लखनऊ मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के बनियानीपुरवा निवासी अनीता (27) का मायका बेहटा गोकुल में है। रविवार को वह पति राहुल से मायके जाने की जिद कर रही थी। पति ने मना कर दिया, लेकिन पत्नी ने रक्षा बंधन का हवाला देकर पति से विवाद करना शुरू कर दिया। पत्नी के बहस किए जाने से नाराज राहुल ने उसकी नाक दांत से काट ली। घर में मौजूद लोग उसे और कटी नाक लेकर जिला अस्पताल लाए। यहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि पति पत्नी के बीच पहले से भी विवाद चल रहा था। मायके से अनीता कुछ दिन पहले ही ससुराल आई थी। रविवार को मायके जाने की जिद पर घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें