फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पति की मौत से अवसाद में पत्नी ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। पति की मौत से अवसाद में गई पत्नी ने भी रविवार को दम तोड़ दिया। महज 11 दिन के अंतराल पर पति पत्नी की मौत हो जाने से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गमगीन माहौल के बीच पत्नी का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर किया गया। घटना का पता चलने पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचीं।
विज्ञापन

शाहाबाद विकास खंड की ग्राम पंचायत कालागाढ़ा के प्रधान विवेक राजपूत (32) बीती 24 नवंबर को मुड़रामऊ गांव के पास हादसे का शिकार हो गए थे। परिजनों ने उनका उपचार लखनऊ के एक नामी प्राइवेट अस्पताल में कराया था, लेकिन 21 दिसंबर की रात विवेक की मौत हो गई थी। 22 दिसंबर को विवेक का अंतिम संस्कार किया गया था। पति की मौत के बाद से पत्नी गोदावरी उर्फ जीतू (28) अवसाद में चली गई थीं। शनिवार को उसकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजनों ने शाहजहांपुर के जिला अस्पताल और फिर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान गोदावरी की मौत हो गई। परिवार में तीन साल का एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें