फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पत्नी मायके गई तो युवक ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। पत्नी के मायके जाने पर खफा युवक ने दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव तेजीपुर के मजरा सोतहइया निवासी उमाशंकर (28) पुत्र नेकपाल ने सोमवार की रात को गांव के बाहर स्थित पेड़ से दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह जब लोग खेतों की ओर गए तो यह देखकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन बिलखते मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उमाशंकर के पिता ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम को वह घर से खाना खाने के बाद चला गया। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल सका। उमाशंकर की तीन वर्ष पूर्व शाहपुर गांव में शादी हुई थी। उसकी पत्नी सुमन देवी के अलावा एक वर्षीय बेटी है। उमाशंकर खेतीबाड़ी करता था। कोतवाल शेषनाथ सिंह का कहना है कि पत्नी के मायके जाने को लेकर आत्महत्या की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें