फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रेमी ने शादी से किया इनकार, तो प्रेमिका ने खा लिया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरदाेई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने प्रेमी के शादी से इन्कार किए जाने से आहत होकर जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसका उपचार चल रहा है।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती का कस्बे के ही एक मोहल्ला निवासी युवक से प्रेम प्रसंग है। पिछले तीन वर्ष से दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे और दोनों की नजदीकियां भी थीं। रविवार की शाम युवक ने युवती से शादी करने से इन्कार कर दिया। इससे युवती को काफी झटका लगा। जानकारी होने पर युवती के पिता ने भी युवक से शादी के बारे में बात की, लेकिन उसने फिर इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे परेशान होकर युवती ने घर में ही जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को पता चला। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद गए जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया साथ ही तहरीर न मिलने की बात भी कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें