फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खुले बाजार में गेहूं के भाव चढ़े, सरकारी खरीद धड़ाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। खुले बाजार में गेहूं के चढ़े भावों ने सरकारी खरीद का दम निकाल दिया। आढ़तों पर सरकारी मूल्य से अधिक कीमत मिलने के कारण ज्यादातर किसानों ने इस बार गेहूं बेचने के लिए सरकारी क्रय केंद्रों का रुख ही नहीं किया।
विज्ञापन

शासन ने इस वर्ष एक मार्च से ही गेहूं की खरीद करने के निर्देश दिए थे। आम तौर पर एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होती थी, लेकिन इस बार शासन के निर्देशों के क्रम में एक मार्च से ही क्रय केंद्र खुल गए थे। जनपद में कुल छह क्रय एजेंसियों के 149 गेहूं खरीद केंद्र खोल दिए गए थे। शासन ने खरीद के लिए 2,275 रुपये प्रति क्विंटल का मूल्य तय किया था। इसके बावजूद ज्यादातर केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। दरअसल इस बार गेहूं की खरीद के मुख्य दिनों में खुले बाजार में किसानों को 2,400 रुपये से अधिक तक का मूल्य प्रति क्विंटल के हिसाब से मिला। इसकी वजह से किसानों ने आढ़तों पर ही ज्यादातर गेहूं बेचा। किसानों को भी यही लग रहा था कि जहां ज्यादा भाव मिलेगा वहीं उपज बेचेंगे। इस बार गेहूं खरीद के लिए दो लाख 41 हजार 300 मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य था, लेकिन इसके सापेक्ष 13,763 मीट्रिक टन गेहूं ही सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीदा जा सका। लक्ष्य के सापेक्ष जनपद में गेहूं की खरीद 5.70 प्रतिशत है। शनिवार को भी मंडी में गेहूं का भाव 2,350 रुपये प्रति क्विंटल था, जो सरकारी मूल्य से 75 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है।
विज्ञापन



,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें