फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: स्टेडियम में मिला जलभराव, तकनीकी स्वीकृति में मानकों पर नहीं दिया गया ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। स्टेट क्वालिटी मॉनीटर ने यहां पर मनरेगा मद के कार्यों का स्थलीय जायजा लिया। भरखनी के अमिरता ग्रामीण स्टेडियम में जलभराव मिला। बाउंड्रीवाल निर्माण में भी कमियां मिलीं। स्टेट क्वालिटी मॉनीटर ने कहा कि कार्यों को कराए जाने में तकनीकी स्वीकृति का ध्यान नहीं रखा गया है। ग्रामीण स्टेडियम में ही सरोवर का निर्माण होने पर भी आपत्ति जाहिर की।
मनरेगा मद से कराए गए कार्यों की वास्तविकता देखते हुए गुणवत्ता जांचने के लिए लखनऊ मंडल के लिए नामित स्टेट क्वालिटी मॉनीटर सुधीर गोयल ने सीसी रोड, नहर पटरी सुधार काम, संपर्क मार्ग, ग्रामीण स्टेडियम, हॉट-बाजार के कार्यों को देखा। स्टेट क्वालिटी मॉनीटर ने विकास खंड भरखनी के अमिरता में बनवाए गए ग्रामीण स्टेडियम में जलभराव पर कहा कि निचले स्थल पर स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति के समय तकनीकी मानकों का ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने सवाल उठाया कि तकनीकी स्वीकृति के समय स्थलीय निरीक्षण नहीं किया गया था या फिर स्टेडियम की उपयोगिता को नहीं समझा गया। स्टेडियम में ही सरोवर बनवाए जाने पर भी आपत्ति जाहिर की। उन्होंने स्टेडियम की बाउंड्रीवाल निर्माण में भी मानकों की अनदेखी पर भी सवाल उठाया। कहा कि बाउंड्रीवाल में हवा के दबाव से बचने के लिए बीच-बीच में स्थान नहीं छोड़ा गया है। उन्होंने भरखनी के कनकापुर उबरिया, लखनौर में कामों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने विकास खंड सुरसा के कमरौली और जूरा का निरीक्षण किया। जूरा में हॉट-बाजार निर्माण व टीनशेड पर संतोष जताया। कहा कि बाजार के चबूतरों की मिट्टी दब जाने के बाद ही इंटरलॉकिंग कराई जाए। संडीला के बराही, जामू व महिगवां में कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें