फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिजली घर में घुसा पानी, 82 हजार घरों की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/शाहाबाद। बाढ़ का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। शाहाबाद तहसील क्षेत्र में संचालित 132 केवीए उपकेंद्र में पानी भर गया है। इस कारण उससे जुड़े आठ बिजली उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई है। क्षेत्र के 82 हजार उपभोक्ता इससे प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी शुक्रवार को 132 केवीए उपकेंद्र आगमपुर शाहाबाद में पहुंच गया। पानी भर जाने से उपकेंद्र की आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे 132 उपकेंद्र से 33 केवीए पाली, आंझी, अनंगपुर, तहसील, इस्लामपुर, आलमनगर, चठिया की आपूर्ति की जाती है। 132 केवीए उपकेंद्र की आपूर्ति बंद होने से सभी आठ 33 केवीए उपकेंद्र के 82 हजार उपभोक्ताओं के घरों व प्रतिष्ठानों की बिजली गुल है।
क्षेत्र के करीब चार लाख की आबादी प्रभावित हैं। लोगों को बिजली न मिलने से बाढ़ में और समस्या हो रही है। रात दीपक की रोशनी में बितानी पड़ रही है। 24 घंटे से बिजली न मिलने से मोबाइल भी जवाब देने लगे हैं।
विज्ञापन

एसडीओ शंशाक मौर्या ने बताया कि 132 केवीए उपकेंद्र में पानी भरने के कारण आपूर्ति बंद की गई। पानी कम होने पर उपकेंद्र का परीक्षण किया जाएगा। पैनल आदि का परीक्षण करने के उपरांत ही आपूर्ति शुरू हो सकगी। इससे बिजली आपूर्ति में समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें