फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लीकेज से 50 हजार की आबादी पर जल संकट

Tue, 16 Jan 2024 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। पाइपलाइन में लीकेज से सोमवार की सुबह से कस्बा की जलापूर्ति ठप हो गई। मुख्य पाइपलाइन में लीकेज से पानी आपूर्ति ठप होने से करीब 50 हजार से अधिक आबादी प्रभावित हुई है। लोगों को जरूरी काम के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

पाली कस्बा के 15 वार्डों में पानी की आपूर्ति के लिए कई दशक पहले पाइपलाइन बिछाई गई थी जो, पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। उसी पाइपलाइन से नगर पंचायत की ओर से सुबह-शाम घरों को पानी की आपूर्ति दी जाती है।
सोमवार सुबह मुख्य पाइपलाइन में लीकेज के कारण पानी की आपूर्ति ठप हो गई। जिससे कस्बा की 50 हजार से अधिक की आबादी के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया। सर्दी में पानी की आपूर्ति बाधित होने से रोजमर्रा के कार्यों को लेकर भी लोगों को जूझना पड़ा। नगर पंचायत कर्मियों ने रामलीला मैदान के पास की मुख्य पाइप लाइन खोदकर लीकेज तलाशने व ठीक करने की कोशिश की, लेकिन शाम चार बजे तक लीकेज न मिलने से शाम को भी पानी की आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन


रामलीला मैदान के पास मुख्य पाइप लाइन में लीकेज हो गया है। जिसके कारण पानी की आपूर्ति बाधित है। जल्द ही इसे सही कराकर पानी आपूर्ति शुरु करवा दी जाएगी। कर्मचारियों की टीम लीकेज तलाशने व दुरुस्त करने के लिए लगाई गई है।
विज्ञापन

जय प्रकाश सिंह यादव, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें