फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फुटपाथ से रविवार तक अतिक्रमण हटाने की चेतावनी

Fri, 16 Jun 2023 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 06 कलक्ट्रेट परिसर में फुटपाथ पर रखीं दुकानें। संवाद
विज्ञापन


- डीएम ने कलक्ट्रेट परिसर में स्थायी निर्माण करने वाले अतिक्रमणकारियों की सुनी बात, दिया समय
- अस्थायी रूप से दुकान लगाने वालों को गंदगी न फैलाने की नसीहत
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। कलक्ट्रेट परिसर में फुटपाथ और अन्य खाली स्थलों पर अतिक्रमण को हटाने की प्रशासन ने रविवार तक मोहलत दी है। डीएम ने अतिक्रमणकारियों की बात को सुना और उन्हें स्वयं अतिक्रमण हटा लेने का समय दिया है। चेतावनी दी है कि तय समय बाद प्रशासन अतिक्रमण हटवा देगा। संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
कलक्ट्रेट परिसर में मार्गों के किनारे दुकान संचालन के नाम पर किए गए अतिक्रमण और अस्थायी रूप से दुकान चलाने वालों की ओर से की जा रही गंदगी को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कलक्ट्रेट के अंदर आवागमन, वाहनों की पार्किंग को व्यवस्थित बनाने और दुकानों को मूल रूप में संचालित किए जाने के लिए डीएम एमपी सिंह ने पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में अतिक्रमणकारी दुकानदारों की बात को सुना और शासन व प्रशासन की प्राथमिकता को बताया। डीएम ने कहा कि फुटपाथ पर रोजगार करने वाले दुकानदार मोबाइल दुकान का इस्तेमाल करें। स्थायी निर्माण करने दिया जाएगा। अस्थायी रूप से दुकान चलाने वाले दुकानदार ठेला व गुमटी के पास डस्टबिन रखें और शाम को दुकान बंद करने से पहले कूड़ा का निस्तारण अनिवार्य रूप से करेंगे।
इससे पहले सिटी मजिस्ट्रेट प्रशांत तिवारी ने कलक्ट्रेट परिसर में अतिक्रमणकारियों को चिह्नित किया और उन्हें परिसर में एक हद में रहने की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें