फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर की टक्कर लगने से गिरी दीवार, मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बावन। बोरिंग के लिए बोरवेल मशीन लगाते समय ट्रैक्टर की टक्कर से दीवार गिर पड़ी। इससे वहां काम कर रहे मिस्त्री और मजदूर मलबे के नीचे दब गए। दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक मिस्त्री की मौत हो चुकी थी, मजदूर घायल हो गया।
विज्ञापन

सवायजपुर के बिनैका अकबरपुर निवासी बोरिंग मिस्त्री सुधीर कुमार कुशवाहा (40) रविवार को लोनार थाना के बाजपुर नकटौरा निवासी रघुवर दयाल के यहां बोरिंग के लिए स्थान देखकर रूपरेखा तैयार कर रहा था। वहीं, पर मजदूर तेजपाल गड्ढा खोद रहा था। बोरवेल मशीन को लगाने के लिए ट्रैक्टर आया हुआ था। उसे पीछे हटाया जा रहा था। उसी बीच ट्रैक्टर की टक्कर लगने से रघुवर की पक्की दीवार भर-भरा कर ढह गई। मिस्त्री सुधीर कुमार और मजदूर तेजपाल दीवार के मलबे में दब गए।
लोगों ने दोनों को मलबा हटाकर निकाला गया, लेकिन तब तक सुधीर की मौत हो चुकी थी। तेजपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लोनार कोतवाल विनोद कुमार यादव ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है। जांच की जा रही है। फिलहाल उन्हें अभी तक कोई भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें