फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिजली से दीवार और टिनशेड गिरी, दबकर सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। मझिला थाना क्षेत्र के औड़ेरी गांव में आकाशीय बिजली टीनशेड पर गिर गई। इसके कारण टीनशेड और दीवार गिर गई। मलबे में दबकर एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। औड़ेरी निवासी संजय (45) खेती करते हैं। सोमवार की रात वह अपने मकान में टीनशेड के नीचे परिवार समेत सोए थे। मंगलवार सुबह लगभग छह बजे आकाशीय बिजली टीनशेड पर गिर गई। इसके कारण टीनशेड गिर और दीवार गिर गई। इसके मलबे में संजय, उनकी पत्नी श्यामश्री (42) पुत्री सहेली (18), पुत्र सत्यवान (22), पुत्री शिल्पी (17), रागिनी (10) और पुत्र कार्तिक (7) घायल हो गए। प्रधान प्रतिनिधि मुकेश द्विवेदी मौके पर पहुंचें और घायलों का उपचार कराया। इसके बाद इन सभी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। घटना की जानकारी राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी दी गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें