फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 85 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग मतदाता घर पर ही कर सकेंगे मतदान

Tue, 12 Mar 2024 10:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग की व्यवस्था में 85 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग मतदाता घर से मतदान कर सकेंगे। पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए बीएलओ घर पर फार्म उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में शामिल 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को चिह्नित कर लिया गया है। जिले में 48,406 मतदाता चिह्नित हुए हैं। ऐसे ही दिव्यांग मतदाताओं की संख्या करीब 22 हजार है। इन मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने घर पर मतदान की सुविधा दी गई है।
इसके लिए फार्म-डी पर आवेदन करना होगा। बताया कि फार्म-डी अधिसूचना जारी होने के पांच दिन के अंदर बीएलओ की ओर से घर-घर उपलब्ध कराए जाएंगे। भरा हुआ फार्म निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निग आफिसर के कार्यालय में जमा कराएंगे।
विज्ञापन

बीएलओ बने कर्मचारियों के स्थानांतरण पर रोक
हरदोई। प्रभारी अधिकारी कार्मिक सीडीओ सौम्या गुरुरानी ने बताया कि बीएलओ की ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों के स्थानांतरण पर रोक लगा दी गई है। बहुत आवश्यक होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के बाद ही स्थानांतरण किया जाएगा। बताया कि इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी, बीएसए और श्रम रोजगार उपायुक्त को आदेश भी जारी किया गया है। लोकसभा चुनाव के लिए शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और रोजगार सेवक बीएलओ के रूप में ड्यूटी कर रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें