फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: विसरा जांच खोलेगी युवक की मौत का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संडीला। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर आशू गांव के एक युवक का माधव बाग में मिले शव को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जिसके कारण विसरा सुरक्षित कर दिया गया। अब विसरा जांच के लिए विधि प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी। वहीं दूसरे दिन भी परिजनाें की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।

बुधवार की रात ग्राम रामपुर आशू निवासी अमर सिंह ऊर्फ छोटा(45) घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। देर रात में माधव बाग में बने कमरों के चबूतरे पर उसका शव पड़ा मिला था। पुत्र सूरज ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित कर लिया गया।परिजनों की तरफ से कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाल नित्यानंद सिंह ने बताया जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें