हरदोई। जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक विपिन त्रिपाठी की पुस्तक अपना हरदोई का 75 जनपद 75 शिक्षक के तहत चयन किया गया।
विपिन त्रिपाठी की पुस्तक अपना हरदोई वाराणसी से प्रकाशित है। विपिन त्रिपाठी की इस पुस्तक में हरदोई के बारे में स्वरचित कविताओं का संग्रह है। अपना हरदोई पुस्तक जनपद के लिए गौरव की बात है l इस पुस्तक में प्रदेश के अन्य जनपदों के बारे में संक्षिप्त जानकारी समाहित है l शिक्षक व रचनाकार विपिन त्रिपाठी की पुस्तक की प्रति को मुख्यमंत्री व राज्य पाल को भेजा गया है।