फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रामा सेंटर में अब बैठेगा विकलांग बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर से सात किलोमीटर दूर सीएमओ कार्यालय के निकट स्थित बंद पड़ा ट्रॉमा सेंटर खुल गया है। यहां से अब विकलांग बोर्ड का संचालन होगा। इसके अलावा सेंटर के संचालन की जिम्मेदारी सीएमओ को दी गई है। अन्य सुविधाएं भी जल्द मिलेंगी।
विज्ञापन

28 दिसंबर को अमर उजाला ने ट्रॉमा सेंटर को इलाज का इंतजार खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। मामले को संज्ञान में लेकर डीएम ने सीएमओ आरके तिवारी व 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. मनोज श्रीवास्तव को तलब किया। ट्रॉमा सेंटर के बारे में जानकारी ली।
इसके बाद 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय में संचालित विकलांग बोर्ड को ट्रॉमा सेंटर में बैठाने का निर्देश दिया। सोमवार से ट्रॉमा सेंटर में विकलांग बोर्ड का संचालन शुरू हो गया। इस दौरान करीब 100 दिव्यांगों ने प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। अस्पताल में डॉ. मुरली धर, डॉ. प्रतीक पोरवाल, डॉ. देव ऋषि गुप्ता ने ड्यूटी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें