खागा। तहसील क्षेत्र के ईटगांव स्थित गुलजारा देवी शिव प्रसाद मेमोरियल उत्तर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा छह के विजय प्रताप सिंह प्रथम, कक्षा आठ के आयुष सिंह प्रथम, कक्षा आठ के अमरेश सिंह द्वितीय, कक्षा सात के रोहन अग्रहरि द्वितीय, कक्षा आठ के मानस सिंह तृतीय, कक्षा छह की कोमल देवी को प्रथम स्थान मिला। इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष डाॅ. शिवम हथगामी, परीक्षा प्रभारी शिव सिंह सागर, प्रबंधक जितेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य अभय सिंह लोधी, हर्ष श्रीवास्तव मौजूद रहे।