फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मुंडन संस्कार में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल

Tue, 17 Oct 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां। मुंडन संस्कार के दौरान हो रहे नाच में आयोजक के बेटे ने हवाई फायरिंग कर दी। उसे देखकर गांव के एक अन्य युवक ने भी अवैध शस्त्र से हवा में फायर कर दिया। 15 अक्तूबर को हुई इस घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन

गुलरिया गांव निवासी एक पूर्व सैनिक के पोते का मुंडन बीती 15 अक्तूबर को था। डांस पार्टी में शामिल युवतियां मैं हूं फौजी, तू मनमौजी गाने पर नृत्य प्रस्तुत कर रही थीं। इस दौरान पूर्व सैनिक के बेटे ने तमंचे से हवाई फायर कर दिया। कुछ देर बार इसी गाने पर एक दूसरे युवक ने भी अवैध शस्त्र से हवाई फायर कर दिया।
कुछ ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना लिया और सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पूरे मामले में टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह का कहना है कि तमंचे से नहीं एयरगन से फायर किया गया था। एयरगन बरामद कर ली गई है। जावेंद्र सिंह के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें