फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: किशोरी के गले पर बांका रख तंत्र क्रिया का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। झाड़फूंक की आड़ में मां बेटी की पिटाई के आरोप में पुजारी और उसके दो बेटों पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियों में पुजारी किशोरी के गले पर बांका रखता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला बीते बुधवार को नई बस्ती में परमेश्वरदीन के पास अपनी बेटी (13) को झाड़फूंक केे लिए ले गई थी। आरोप था कि इस दौरान पुजारी ने उन्हें कमरे से बाहर निकाल दिया और बेटी की पिटाई की। परमेश्वरदीन के बेटे मंजेश और संजेश पर भी पीटने का आरोप लगाया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की थी। अब उस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थानाध्यक्ष शिव नारायण ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें