फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस मांगने में ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
घूस मांगने में ग्राम विकास अधिकारी निलंबित अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। जिला विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने कोथावां विकासखंड के ग्राम पलिया रायसिंह के ग्राम विकास अधिकारी सुशील कुमार को निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान उक्त ग्राम विकास अधिकरी टडियावा विकासखंड में संबद्ध रहेंगे ।पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए खंड विकास अधिकारी टडियावां को नामित किया गया है ।बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में कोथावां विकासखंड के ग्राम विकास अधिकारी सुशील कुमार ग्राम पंचायत पलिया रायसिंह के कोटेदार से शराब के नशे में घूस मांग रहे थे। वीडियो में कोटेदार ग्राम विकास अधिकारी को एक हजार रुपया देते दिखा था ।वायरल हुए वीडियो को संज्ञान में लेकर जिला विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने सुशील कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें