फोटो-45-मिशन शक्ति के जागरुकता संबंधी पोस्टर दिखातीं छात्राएं और मौजूद सीओ। स्रोत मीडिया सेल
हरदोई। मिशन शक्ति के तहत शाहाबाद में नवरात्र के पहले दिन से सोमवार तक विविध आयोजन सीओ संतोष सिंह की देखरेख में हुए। इस दौरान महिलाओं, युवतियों और छात्राओं को न सिर्फ उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया बल्कि कर्तव्यों के प्रति भी सजग किया गया। शाहाबाद नगर में विभिन्न जागरुकता रैलियां निकाली गईं। छात्राओं को जागरुक करने के लिए गोंष्ठियों का आयोजन हुआ। मिशन शक्ति से जुड़े पत्रकों का वितरण भी बड़े पैमाने पर कराया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि शासन ने महिला अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। जनपद में भी इसी नीति पर काम हो रहा है। (संवाद)