फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 250 से 500 रुपये में मिलेंगे बर्तनों के सेट

विज्ञापन
अतरौली नगर पालिका में बर्तनों का सेट देखते चेयरमैन व ईओ। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मांगलिक कार्य, शादी समारोह, तेरहवीं व अन्य दावतों के लिए नगर पालिका अतरौली ने खाने के बर्तन उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। यह व्यवस्था हरदुआगंज व जलाली नगर पंचायतों में भी जल्द शुरू हो जाएगी। जरूरतमंद लोग 250 से 500 रुपये का मामूली किराया देकर यह वर्तन प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन




इससे कार्यक्रम करने वाले लोगों के पैसे की बचत होगी और नगर पालिका को कस्बे को प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग मिलेगा। प्रयोग के तौर पर नगर पालिका ने 200 लोगों की दावत के लिए बर्तनों की व्यवस्था की है। प्रति व्यक्ति गिलास, चम्मच, प्लेट और चार कटोरी मिलेंगी। अगर भोजनथाल लेना हो तो भोजन थाल के साथ चम्मच और गिलास मिलेगा। गेस्ट हाउस या मैरिज होम में सिंगल यूज प्लास्टिक के बर्तन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।



बृहस्पतिवार को चेयरमैन वीरेंद्र सिंह लोधी व ईओ वंदना शर्मा ने इस संबंध में नगर पालिका सभागार में बैठक की। उन्होंने बताया कि समारोहों में अक्सर प्रयोग में लाए जाने वाले सभी प्रकार के वर्तनों का सेट नगर पालिका ने तैयार किया है। तेरहवीं कार्यक्रम के लिए इस सेट को कोई भी व्यक्ति महज 250 रुपये में किराए पर ले सकता है। शादी समारोह, जन्मदिन आदि मांगलिक कार्यक्रमों में 500 रुपये का शुल्क जमा कर इसको प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के समापन के बाद नगर पालिका में वापस जमा करना होगा।
विज्ञापन




चेयरमैन ने बताया कि इससे लोग अतिरिक्त खर्च तो बचेंगे ही साथ ही शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर भी लगाम लगेगी। ईओ वंदना शर्मा ने कहा कि मैरिज होम संचालकों को भी अपने यहां अनिवार्य रूप से वर्तनों के सेट रखने होंगे। यह नियम लागू है। सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। यह व्यवस्था हरदुआगंज व जलाली नगर पंचायतों में भी लागू की गई है। यहां पर बर्तनों के सेंट खरीद लिए गए हैं। जल्द ही उपलब्धता की व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें